हिसार में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल - Tragic Accident In Hisar: A Woman Riding A Motorcycle Died After Being Hit By A Truck
विस्तार Follow Us
हिसार के टोकस गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक पर जा रहे एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 45 वर्षीय महिला सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 50 वर्षीय पति सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जानकारी के अनुसार, सुमन और सुभाष बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा भी था। अचानक पीछे से आया ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सुमन को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुभाष को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन